वो प्यार करता है

बस प्यार करना जानता है ,

ना है उसके मन में छल

ना ही छलना जानता है,

वो हंसमुख है

बस हंसना जानता है,

ना वो धोखेबाज है

ना धोखा देना जानता है,

वो हिम्मतवाला है

बस बहादुरी जानता है,

ना वो कायर है

ना भागना जानता है ।