मार्केट मे दो लोग लड़ रहे है । ये दो दुकानदार है । एक दुकानदार ने अपने ग्राहक बढ़ाने के लिए अपनी चीजे कम दामो मे बेच दी है जिससे सामने वाले दुकानदार को इस बात पे गुस्सा आ गया है इसलिए वो दोनो लड़ रहे है । ये लड़ाई एक पुरानी महिला दुकानदार और नए आए दुकानदार के बीच चल रही है । लड़ते लड़ते नए आए दुकानदार ने कहा अगर तुम्हे इस बात पे यकीन नही है कि ये चीजे सस्ती है जिन्हे तुम अधिक दामो मे बेच रही हो तो चलो अभी मेरे साथ मैं जहाँ से सामान लाता हूँ तुम्हे वहाँ लेकर चलता हूँ वहीं सारी बाते साफ हो जायेगी ।
महिला दुकानदार बोली - हां हां बड़े आये,
आजकल मे दुकान खोली है और हमे सिखाने आये है दुकानदारी कैसे होती है!
हुंह बड़े देखे है ऐसे, पता नही कहां कहां से चले आते है ।
नया दुकानदार बोला - इसलिए तो कह रहा हूँ साथ चलने को ।
महिला दुकानदार बोली - ठीक है चलो । आज तो ये तय हो ही जाये कि कहां से तुम इतनी सस्ती चीजे खरीदते हो ।
नया दुकानदार बोला - ठीक है चलो मैं अभी चलने को तैयार हूँ ।
दोनो साथ में चल पड़े ।
महिला दुकानदार अपनी बहनो को भी बुला लेती है ।
यू किसी अजनबी के साथ अकेले जाना सही नही है, लोग क्या सोचेंगे ।
ये सब देखकर नया दुकानदार कहता है - ये लोग भी साथ जायेंगे!
महिला दुकानदार कहती है - हां ये भी साथ ही जायेंगे । मुझे अजनबियो पे यकीन नहीं ।
वैसे मैंने अभी तक आपको इनके नाम से अवगत नही कराया ।
ये जो महिला दुकानदार है उनका नाम है राधा और नया दुकानदार है गौरव ।
तो चलिए कहानी को आगे बढ़ाते है ।
नया दुकानदार व्यंग्यात्मक हंसी हंसता है । वो कहता है - एक बाईक पे इतने सारे लोग बैठ भी पायेंगे क्या!
महिला दुकानदार बोली - कितने लोग ही है बस तीन ही तो है, हम दोनो बहन पीछे बैठ जायेंगे और छुटकी को तुम आगे बीठा लेना ।
नया दुकानदार हंसने लगता है ।
वो कहता है - मुझसे इतने सारे लोगो को बिठाकर बाईक चलाया नही जायेगा ।
महिला दुकानदार अनसुना कर देती है, वो आगे बढ़ जाती है ।
यहाँ की सड़के सकड़ी और छोटी है । भीड भी ज्यादा है ।
नया दुकानदार हर आने जाने वाले को पहले जाने देता । जब दूसरी तरफ से आ रही गाड़ियाँ आगे बढ़ जाती तब वो अपनी बाईक आगे बढ़ाता । उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसने अभी अभी बाईक चलाना सीखा हो । बड़ी मशक्कत के बाद वो गली से बाहर निकला । जैसे ही वो महिला दुकानदार के पास पहुँचा महिला दुकानदार उसपे बरस पड़ी । कहाँ रह गए थे इतना वक्त लगता है बाईक लेकर आने में । वो अभी बोल ही रही थी कि किसी राहगीर से उसे धक्का लगा और वो लड़खड़ा गई । वो बचने के लिए बाईक का हैंडल पकड़ लेती है । जब वो खुद को संभाल लेती है तो वो देखती है कि नया दुकानदार उसे ऐसे क्यों देख रहा है । वो पूछती है तुम मुझे घूरकर क्यों देख रहे हो!
नया दुकानदार कहता है - तुमने जिसे बाईक का हैंडल समझकर जोरदार तरीके से दबोचा है वो मेरा हाथ है और तुम्हारे नाखून से वो घायल हो चुके है ।
महिला दुकानदार अपना हाथ हटा लेती है । वो कहती है इतना भी नहीं लगा है ज्यादा नौटंकी मत करो इससे तुम्हे कुछ नही होगा ।
नया दुकानदार कहता है - मुझे तो लगा जैसे अब मै बचूंगा भी नही । तुम कह रही हो कि कुछ होगा नही तो मै मान लेता हूँ ये बात । वो बाईक आगे बढ़ाता है मगर बाईक स्टार्ट नहीं होती है, वो बाईक को साइड मे लगा देता है ।
महिला दुकानदार की छोटी बहन कहती है दीदी दीदी मुझे चॉकलेट चाहिए । महिला दुकानदार कहती है रूक जा ना छोटी थोड़ी देर में मैं तुझे ढेर सारी चॉकलेट दिलाऊंगी पर बच्ची जिद करने लगती है । महिला दुकानदार उसे कुछ पैसे दे देती है । दूसरी बहन उसे चॉकलेट दिलाने अपने साथ ले जाती है ।
नया दुकानदार बाईक को स्टार्ट करने की कोशिश करता है । बाईक स्टार्ट हो जाता है । अभी बाईक स्टार्ट हुई ही होती है कि महिला दुकानदार बाईक पे बैठ जाती है । नया दुकानदार बाईक को नही संभाल पाता, वो दोनो बाईक से नीचे गिर जाते है ।
महिला दुकानदार कहती है तुम्हे तो बाईक संभालने भी नहीं आता ।
नया दुकानदार कहता है तुम बिना बताये बैठ गयी इसलिए मैं संभाल नहीं पाया ।
वो दोनो खड़े हो गए । बाईक को फिर से स्टार्ट किया मगर बाईक स्टार्ट नहीं हुआ ।
नया दुकानदार बोला - अब लो बाईक भी खराब हो गया, अब क्या करे!
तभी महिला दुकानदार की बहने आ गई ।
उसने पूछा - छुटकी तो ले लिया चॉकलेट । उसकी छोटी बहन खुश होते हुए बोली हां दीदी देखो कितने सारे है अब हमलोग घूमने चलेंगे ।
महिला दुकानदार कहती है - नही अब हम नही जा रहे है बाईक खराब हो गयी है तो छोटी बहन कहती है ठीक है दीदी तो घर चलते है । महिला दुकानदार उसे चुप रहने का इशारा करती है ।
नया दुकानदार पूछता है - छुटकी तुम्हारा घर कहाँ है?
छुटकी कहती है - यहीं है थोड़ी दूर में ।
महिला दुकानदार पूछती है तुम्हे क्यों जानना है कि मेरा घर कहाँ है!
नया दुकानदार कहता है - चोरी करना है,
अरे तुम भी ना, मैंने तो बस यूंही पूछ लिया ।
महिला दुकानदार अपनी बहनो को लेकर घर की ओर बढ़ जाती है । उसके पीछे-पीछे नया दुकानदार भी चलने लगता है । महिला दुकानदार पीछे पलटती है तो नये दुकानदार को अपने पीछे आता देखकर पूछती है तो तुम मेरा पीछा कर रहे हो?
नया दुकानदार बोला - मैं तुम्हारा पीछा क्यों करूंगा, मुझे भी इधर कुछ काम है और इधर जाने का एकमात्र रास्ता यही है ।
महिला दुकानदार बोली - तुम आगे जाओ ।
नया दुकानदार आगे चला जाता है लेकिन पीछे से छुटकी उसे आवाज देती है, भैया भैया वो रूक जाता है, छुटकी उसके पास आती है और कहती है आप भी मेरे घर चलेंगे ।
नया दुकानदार छुटकी को गोद मे उठा लेता है और उससे पूछता है तो तुम मुझे अपने घर ले जाना चाहती हो ।
छुटकी बोली - हां भैया ।
नया दुकानदार बोला - ठीक है मैं चलूंगा, वो फिर उससे पूछता है - छुटकी तुम स्कूल तो जाती हो ना?
छुटकी कहती है - हां भैया मैं यहीं स्कूल जाती हूँ । आगे है मेरा स्कूल, आपको अपना स्कूल दिखाऊंगी । वो बहुत ही चंचल बच्ची है ।
नया दुकानदार फिर पूछता है - अच्छा बताओ तुम किस क्लास में हो?
वो कहती है - भैया मैं क्लास वन में हूँ और ये दी छठी क्लास में पढ़ती है, उसने अपने हाथ के इशारे से साथ में चल रही छोटी बहन की ओर इशारा करके बताया । आगे उसका स्कूल आ गया । वो बोली भैया यही है मेरा स्कूल, यहाँ अंग्रेजी मे पढ़ाई होता है । दीदी हमदोनो बहनो को इसी स्कूल मे पढ़ने भेजती है । वो लोग आगे बढ़ गए ।
कुछ देर बाद नया दुकानदार बोला - अरे छुटकी मैंने तो तुमसे तुम्हारा नाम पूछा ही नही तो बच्ची कहती है - मेरा नाम सुमन है, उसने हाथ से इशारा करते हुए कहा इस दीदी का नाम निशा है और बड़ी दीदी का नाम राधा है और भैया आपका क्या नाम है?
बाते करते करते घर तक पहुंच गए ।
महिला दुकानदार बोली - चुप कर छुटकी कितना बोलती है, सारी राम कहानी ही सुना दी तुमने तो, अब चल घर ।
नया दुकानदार छुटकी को गोद से नीचे उतार देता है, वो दौड़कर घर में चली जाती है और अपनी माँ को बाहर बुलाकर ले आती है ।
माँ आते ही पूछती है - ये लड़का कौन है?
महिला दुकानदार कहती है - माँ ये अपने सामने वाली दुकान जो बंद पड़ी थी ना उसमे अब इनका दुकान है ।
उसकी माँ कहती है - अच्छा तो ये वही दुकानदार है जो कम दामो मे सामान बेचता है ।
महिला दुकानदार अपनी माँ से कहती है - माँ अब रहने भी दो ।
उसकी माँ नये दुकानदार को घर मे चलने के लिए कहती है । वो उनके पीछे-पीछे घर में जाता है । उसकी माँ उसे बैठने के लिए कहती है, वह बैठ जाता है । महिला दुकानदार की माँ रसोई मे चाय बनाने चली जाती है तो महिला दुकानदार नये दुकानदार के पास जाकर उससे कहती है - तुम्हे तो कहीं और जाना था फिर मेरे घर क्यों आ गए ।
नया दुकानदार बोला - मैं खुद थोड़े ना आया हूँ, तुम्हारी माँ ने बुलाया तभी तो आया ।
महिला दुकानदार बोली - ठीक है माँ अभी रसोई मे है तुम यहाँ से जाओ ।
नया दुकानदार ने कहा - तुम मुझे अपने घर से जाने को कह रही हो!
महिला दुकानदार बोली - क्या तुम ऊँचा सुनते हो, जो कहा है वो करो , जाओ यहाँ से मैं माँ से बहाना कर दूंगी कि तुम्हे काम था इसलिए तुम चले गए । नया दुकानदार वहाँ से चला गया ।
अगले दिन राधा अरे वही महिला दुकानदार एक ग्राहक से लड़ रही थी । ग्राहक कह रहा था कि आप ज्यादा कीमत बताकर अपना सामान बेचती है जबकि आपके सामने वाले दुकान मे वही सामान कम कीमत मे ही मिल जाती है । ये सब सुनकर राधा को और गुस्सा आ गया । उसने ग्राहक को कहा - इतना ही महँगा लग रहा है तो जाओ वहीं से ले लो ।
ग्राहक बोला - हां हां वहीं से लेता लेकिन दुकान अभी बंद है इसलिए तुम्हारे दुकान पे आया ।
ग्राहक वहां से चला गया ।
राधा गुस्से मे तमतमा रही थी । आसपास के दुकानदारो से बोली - जब से ये नया दुकानदार आया है मेरे बिजनेस पे तो जैसे ग्रहण ही लग गया है ।
पता नही कहाँ से आ गया है और कुंडली मारकर यहीं बैठ गया है ।
नया दुकानदार आज थोड़ी देर से आया था । मार्केट मे भीड़भी बहुत थी । वो रास्ते मे एक आदमी से बात करने लगा । राधा ने उसे देखा वो उसपे बहुत गुस्सा थी वो लड़ने के लिए उसके पास पहुंच गयी । वो वहाँ पहुँची नये दुकानदार को आवाज दी । नया दुकानदार भी पलटा और राधा गलती से गिर गयी । राधा ने कहा - तुमने मुझे धक्का देकर गिराया । ये सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए । उन लोगो के भीड़ से किसी ने पूछा क्या हुआ तो राधा ने कहा - इस नये दुकानदार ने मुझे धक्का मारा फिर क्या था सारी भीड़ नये दुकानदार पर टूट पड़ी । भीड ने जब मन भर दुकानदार को धो डाला फिर सब अपने अपने काम मे लग गये ।
नया दुकानदार कराहता हुआ उठा और अपनी दुकान खोलकर वो दुकान मे पूजा करने लगा । राधा की नजर जब उसके चेहरे पे पड़ी तो उसने देखा कि सर से खून निकल रहा है । वो उसके पास गयी । नया दुकानदार पूजा कर रहा था इसलिए उसका ध्यान राधा पे नही गया । जैसे ही वो पूजा खत्म करके पलटा तो राधा को सामने देख
कर बोला - अभी और मारना बाकी रह गया है क्या उनकी रही सही कसर तुम पूरा करने आयी हो ।
राधा ने कहा - चुप करो मैं तो ये कहने आयी थी कि तुम्हारे सर से खून निकल रहा है जाओ डॉक्टर के पास और मरहम पट्टी करवा लो ।
नया दुकानदार बोला - ठीक है तुम जाओ और अपनी दुकान संभालो मैं अपनी मरहम पट्टी खुद कर लूंगा ।
राधा वहां से अपने दुकान पर लौट आयी लेकिन उसकी नजर बार-बार नये दुकानदार को ही ढूंढ रही थी ।
कुछ देर बाद वो उसे दिखा उसके सर पे पट्टी बंधी थी । दिन तो जैसे तैसे बीत गया रात को जब सारी दुकान बंद हो गयी तो राधा नये दुकानदार के पास गयी । उसने कहा - मुझे तुमसे बात करनी है । क्या तुम कुछ देर बात कर सकते हो?
नया दुकानदार बोला - तुम आज इतने देर तक यहां क्यों रूकी हो सारी दुकान बंद हो गयी है ।
राधा बोली - मुझे तुमसे बात करनी थी इसलिए मैंने भी लेट से दुकान बंद किया ।
नया दुकानदार बोला - ठीक है चलो मैं तुम्हे घर तक छोड़ देता हूँ, रास्ते मे ही बाते भी हो जायेगी ।
दोनो साथ चलने लगे ।
राधा ने पूछा - तुम्हे दर्द तो नही हो रहा है न ।
नया दुकानदार बोला - नही अब ठीक है ।
राधा ने कहा - मुझसे गलती हो गई मुझे ऐसे नही चिल्लाना चाहिए था मेरी वजह से तुम्हे ये चोट लग गयी ।
नया दुकानदार बोला - कोई बात नहीं है मैं समझता हूँ कि जब कोई नये इंसान की वजह से आपके बिजनेस मे घाटा हो तो सभी को गुस्सा आयेगा ही ।
राधा बोली - देखो तुम इंसान अच्छे हो मुझे तुमसे कोई दुश्मनी नही है बस मुझे तुमसे हमेशा से यही शिकायत है कि तुम ग्राहको को कम कीमत में सामान दे देते हो । तुम्हारी वजह से मेरे बने बनाये ग्राहक भी तुम्हारी दुकान की ओर आकर्षित हो रहे है । कह रहे है जब वहां कम कीमत मे सामान मिल रहा है तो मैं यहां से क्यों लू । नया दुकानदार बोला - ये मेरी नानी की दुकान है । उनकी इच्छा थी कि हम यही दुकान करे इसलिए मैंने ये दुकान खोली है ये गिफ्ट की दुकान उनकी ही है तुम तो ये जानती ही होगी और हां कम कीमत वाली बात सच है । मैं एकदिन जरूर तुमको वहां ले जाऊंगा उसके बाद तुम भी अपना सामान वहां से बेचने के लिए ला सकती है ।
राधा बोली - ठीक है तुम लेकर चलना मगर अगली बार फिर से गिरा मत देना ।
फिर दोनो एक-दूसरे को देखकर हंसने लगे । कुछ देर बाद दोनो एकदम चुप थे ।
नया दुकानदार ने ही बात आगे बढ़ायी - तुम्हे अब फिक्र करने की जरूरत नही है अब तुम्हारे बिजनेस मे मेरी वजह से और नुकसान नही होगा ।
राधा बोली - क्यो! क्या करनेवाले हो अब तुम? क्या तुम भी ऊँची कीमत मे सामान बेचना शुरू करनेवाले हो?
नया दुकानदार बोला - सरप्राइज है कुछ दिन में पता चल जायेगा ।
राधा का घर आ गया वो घर मे चली गयी । नया दुकानदार भी अपने दोस्त के घर चला गया ।
कुछ दिन बीत गए । नये दुकानदार ने अपनी दुकान नही खोली राधा को फिक्र हो रही थी । वो अपने मे ही बड़बड़ा रही थी पता नही कहाँ चला गया है उस रात के बाद से ही नजर नही आया कहीं उसे कुछ_ _ _ _ अरे नही नही राधा तू भी क्या सब सोच रही है सब ठीक ही होगा । मुझे तो उसके बारे मे कुछ पता भी नही है और मार्केट मे वो नया है तो कोई दुकानदार भी उसे नही पहचानता । अब किससे पता करू उसके बारे में । कहीं उसने दुकान बेच तो नही दी पर उसने तो कहा था कि उसकी नानी की आखिरी ख्वाहिश थी कि ये दुकान वो संभाले । वो ये सब सोच ही रही थी कि उसे सामने से नया दुकानदार आता हुआ दिखाई दिया । उसने उसे देखकर राहत की साँस ली । अरे ये तो ठीक-ठाक है चलो अच्छा है । नया दुकानदार किसी से फोन पर बात कर रहा था - हां दो लोग चाहिए मुझे दुकान को संभालने के लिए और सुनो इंटीरियर वाले को भी साथ मे ले लेना ।
राधा ने जब ये सब सुना तो वो सोचने लगी इस छोटे से गांव मे भी इसे दुकान संभालने के लिए दो लोग चाहिए, तो ये खुद क्या करेगा और ये इंटीरियर क्या होता है, पता नही क्या बोल रहा है । हूंह खुद को पता नही क्या समझ रहा है जैसे विदेश से आया हो और देखो तो एक बार भी मेरी तरफ नही देखा इसने और एक मै हूँ जो बेकार मे ही इसके लिए परेशान हुए जा रही थी । वो ख्यालो मे ही गुम थी कि नये दुकानदार ने उसे आवाज लगाई । अरे कहाँ खोयी हुई हो क्या तुम सुन भी रही हो ।
वो राधा के चेहरे के सामने अपने हाथ को हिलाने लगा तब जाके राधा ख्यालो से बाहर आई ।
वो बोली क्या है उस टाइम से तो तुम खुद ही फोन से चिपके हुए हो ।
नया दुकानदार ने राधा से पूछा - क्या तुम कुछ कह रही थी?
राधा बोली - नहीं तो, तुम कुछ कहने आये हो ना तो कहो क्या बात है?
नया दुकानदार बोला मेरे दुकान मे जो भी सामान है वो मैं तुम्हे देना चाहता हूँ ।
राधा बोली - क्यों!
नया दुकानदार बोला - अब मैं ये दुकान बंद कर रहा हूँ इसके बाद मैं यहाँ कोई और काम करने वाला हूँ । मैं तो यहाँ कुछ ही लोगो को जानता हूँ जिनमे से गिफ्ट शाॅप बस तुम्हारा है इसलिए तुम इसे ले लो तुम इसे बेच देना ।
राधा ने झट से कहा - मैं ये फ्री मे नही
लूंगी तुम्हे इसके पैसे लेने पडे़ंगे ।
नया दुकानदार मान गया उसने कहा ठीक है तुम दस हजार दे दो ।
राधा चौंककर बोली - क्या बस दस हजार ।
नया दुकानदार बोला - हां बस दस हजार ही होते है इन सबके, मैं एक्स्ट्रा थोड़े ना लूंगा तुमसे ।
राधा ने कहा - तुम सच कह रहे हो ना बाद मे तो और पैसे नही मांगोगे ।
नया दुकानदार बोला - नही, नही मांगूगा ।
राधा ने कहा - एक और बात, तुम मुझे इसे कम कीमत मे बेचने को नही कहोगे, मैं इसे अपनी मर्जी से जिस भी कीमत मे बेचना चाहती हूँ बेच सकती हूँ ।
नया दुकानदार बोला - ठीक है तुम जैसे चाहो बेच सकती हो ।
राधा ने उसे याद दिलाते हुए कहा - तुमने अभी तक मुझे वो दुकान नहीं दिखाया है कहीं तुम भूल तो नही गए ।
नया दुकानदार बोला - आज चलोगी ।
राधा ने कहा - ठीक है शाम को चलते हैं ।
वो दोनो शाम को शहर गए ।
नये दुकानदार ने राधा को उस रिटेलर से मिलवा दिया, उसे तो अब भी ये यकीन ही नही हो रहा था कि यहाँ इतने सस्ते मे सामान मिल रहे है वो तो जहाँ से सामान ले जाती थी वहाँ से ये कितना कम कीमत बता रहे है । राधा ने कुछ सामान खरीद लिया ।
रिटेलर ने राधा को अपना कार्ड देते हुए कहा अगर आप मुझे ऑर्डर भी कर देंगी तो मैं सामान भिजवा दिया करूंगा । अब आप इनके रिश्तेदार है तो हम आपके लिए इतना तो कर ही सकते है । वो कुछ समझी नही । उसने सामान लिया और बाहर आ गयी ।
नया दुकानदार बाईक पे उसका इंतजार कर रहा था वो बैठ गयी वो लोग गाँव मे वापस आ गए ।
15 दिन से उपर हो गया पर नया दुकानदार फिर से गायब था । एकदिन राधा जब दुकान पे आयी तो उसने देखा सामने वाले दुकान पे कोई और ही बोर्ड लगा है ये देखकर वो हैरान हो गयी ।
राह चलते एक आदमी को बुलाकर उसने पूछा ये किसकी दुकान खुल रही है ।
वो राहगीर बोला - बोर्ड पे तो नाम लिखा ही है पढ़ लो ना ।
वो आदमी चला गया ।
राधा सोचने लगी मैं दो दिन बीमार क्या हुयी ये तो फिर से भाग गया और लगता है इसबार इसने अपनी दुकान बेच ही डाली है । उसने बोर्ड को चारो ओर से देखा वो बोर्ड पे लिखे नाम को पढ़ने लगी ।
सिंघानिया मेडिकल
डाॅ गौरव सिंघानिया
फिजिशियन एवं सर्जन
वो पढ़ ही रही थी कि एक बूढ़े चाचा ये नाम सुनकर रूक गये । क्या कहा बेटी तुमने ।
जी चाचा क्या हुआ मैं तो ये बोर्ड पढ़ रही थी राधा ने कहा ।
अरे बेटी तुमने अभी किसका नाम पढ़ा ।
राधा ने कहा - डाॅ० गौरव सिंघानिया
चाचा क्या आप जानते है इस डाॅ० को ।
चाचा बोले - हां मैं जानता हूँ, शहर में इनका हॉस्पिटल है, सिंघानिया हॉस्पिटल । ये अभी अभी लंदन से आये है । कल ही तो मैंने शहर मे इनसे इलाज करवाया था, बहुत अच्छे डॉक्टर है । ये तो बहुत ही अच्छा हो गया कि इनका क्लिनिक यहीं खुल गया अब शहर जाने की परेशानी नही उठानी पडे़गी । बेटी जरा देख कर बताओ तो कब से खुलने वाला है ये ।
राधा ने पढ़ा और चाचा को बताया - जल्द ही खुलेगा चाचा ।
चाचा चले गए ।
राधा सोच मे पड़ गई अब यहाँ डॉक्टर का क्लिनिक बन गया है वो पता नही कहां चला गया है कितने दिनो से उसे देखा भी नही है मैंने तो कभी उसका नाम तक जानने की भी कोशिश नही की । छुटकी पूछ भी रही थी तो मैंने उसे चुप करा दिया था । मैं भी ना बेवजह ही उसके बारे मे ही सोचे जा रही हूँ ।
राधा को उससे प्यार हो गया था पर वो खुद को झुठला रही थी । वो दुकान मे चली गई ।
शाम को वो नया दुकानदार आज कितने दिनो बाद आया । राधा ने जैसे ही उसे आते हुए देखा वो दौड़कर उसके पास पहुंच गयी, उसे ऐसे देखकर नया दुकानदार चौंक गया ।
उसने पूछा - क्या हो गया ऐसे दौड़कर क्यों आयी हो?
राधा बोली - तुम इतने दिनो से कहां गायब थे । मैं दो दिन बीमार क्या हुयी तुमने तो दुकान ही बेच दिया, देखो अब यहां मेडिकल क्लिनिक खुल रहा है ।
नया दुकानदार हंसने लगा ।
राधा बोली - इसमे हंसने वाली कौन सी बात है ।
राधा नाराज हो गयी ।
नया दुकानदार बोला - अरे तुम तो नाराज हो गयी, अच्छा चलो कहीं बैठकर बाते करते है । आज तुम्हारे ही दुकान पे चाय पीते है ।
राधा उसे अपने दुकान पर ले गयी । चाय वाले को दो चाय लाने को कहा ।
राधा ने कहा - सबसे पहले तुम आज अपना नाम बताओ ।
नया दुकानदार बोला - क्यों क्या करोगी नाम जानकर ।
राधा ने कहा - बताते हो या फिर से भीड़ इकट्ठा करूं मैं ।
वो हंसने लगा । उसने कहा मेरा नाम गौरव है ।
राधा ने चौंककर पूछा - क्या तुम्हारा नाम गौरव है ये दुकान पे जो नाम लिखा है वही गौरव हो तुम ।
गौरव ने कहा - हां वही हूँ ।
राधा ने पूछा - तो तुम डॉक्टर हो
गौरव बोला - हां
राधा ने फिर पूछा - तुम लंदन से आये हो
गौरव बोला - हां
मगर हुआ क्या है आज तुम इतने सारे सवाल क्यों पूछ रही हो?
राधा ने कहा - कुछ नही हुआ मैं तो बस यूंही पूछ रही थी ।
दोनो ने चाय पीया ।
गौरव ने राधा से पूछा - क्या तुम दुकान देखोगी!
राधा ने कहा - दिखाओगे तो क्यों नहीं ।
दोनो दुकान मे गए । राधा ने दुकान को देखा । उसे तो यकीन ही नही हो रहा था कि दुकान भी इतना
खूबसूरत हो सकता है वो ये सब देखकर बहुत खुश हो रही थी । गौरव ने उसे बताया कि यहां वो मरीजो को भी देखेगा और उपर मे एक कमरा है वो वही रहेगा, उसने सारी सुविधाये दिखाया ये सब देखकर राधा अचंभित हुए जा रही थी ।
गौरव ने कहा - लंदन मे छोटे से जगहो को भी अच्छे से अपने रहने लायक बना लिया जाता है इसलिए उसने इंटीरियर वाले को बुलवाकर वैसे ही तैयार करवाया है दुकान को ।
राधा ने कहा - बहुत अच्छा है ।
वो घर चली आयी ।
कुछ दिन बाद क्लिनिक खुल गया । अब यहाँ हमेशा मरीजो की लाइन लगी रहती थी । वो सुबह से ही क्लिनिक खुला रखता था क्योंकि दोपहर मे उसे शहर के हॉस्पिटल भी जाना होता था । अब गौरव और राधा दोस्त बन गए थे । कुछ महीने बीत गए । एक दिन राधा रात को दुकान बंद करके घर जा रही थी कि गौरव ने उसे क्लिनिक मे बुलाया । राधा वहां गयी । दोनो कुछ देर बात करते रहे । राधा जाने लगी तो गौरव ने टीवी खोल दिया । राधा ने कहा यहां टीवी भी है पर इसकी आवाज तो कभी भी बाहर नही आती है ।
गौरव ने कहा - हां ये कमरा साउंडप्रूफ है यहां से आवाजे बाहर नही जायेगी ।
राधा अपने घर चली गई ।
आज राधा के जाने के बाद गौरव के दिल मे भी कुछ हलचल सी हुई । उसे ये समझने मे देर भी नही हुई कि उसे राधा से प्यार हो गया है । कुछ दिन ये प्यार आँखो आँखो मे चली । फिर एक दिन गौरव अपने मम्मी-पापा के साथ सीधे राधा के घर पहुंच गया शादी की बात करने के लिए । बड़ो ने मिलकर शादी की बात की । राधा के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए ।
गौरव ने कहा - एक बार आप राधा से भी पूछ लीजिए
राधा को पता ही नही था कि गौरव उसके घर बिना बताए रिश्ता लेकर आया है वो तो दुकान पे उसकी राह देख रही थी वो सोचने लगी ये अक्सर बिना कुछ बताए ही गायब हो जाता है इस बार आने दो इसकी खबर लेती हूँ तभी उसका फोन बजा माँ का फोन अभी अच्छा पहले बात कर लेती हूँ सोचकर उसने फोन उठाया ।
माँ ने उससे कहा तुम्हारे लिए एक रिश्ता आया है ।
राधा ने मना कर दिया माँ मुझे नही करनी है शादी ।
माँ ने कहा याद है एकदिन एक लड़का आया था तुम लोगो के साथ अरे वही लड़का जो अपने दुकान के सामने वाले दुकान मे रहता था वही लड़का रिश्ता लेकर आया है अपने माँ-बाप के साथ ।
राधा को यकीन ही नही हो रहा था । उसने माँ से पूछा - सच कह रही हो माँ ये वही लड़का है जरा ध्यान से देखकर बताओ ।
माँ ने कहा - हां ये वही लड़का है मुझे याद है उसका चेहरा ।
राधा ये सुनकर खुशी से पागल हुए जा रही थी ।
उसने माँ से कहा - ठीक है माँ मैं घर आती हूँ ।
उसने दुकान बंद किया और भागती हुई घर पहुंच गयी । वो जब घर मे गयी तो वो लोग अभी भी वहीं थे । भागने की वजह से उसकी सांस फूल रही थी ।
गौरव ने जब उसे देखा तो वो उसके लिए पानी लेकर उसके पास गया । उसने पानी पीया और गौरव से धीरे से कहा - आने से पहले कुछ बता तो देते मैं ढंग से तैयार तो हो जाती तुम्हारे मम्मी-पापा क्या सोचेंगे ।
गौरव ने कहा - उसकी कोई जरूरत ही नही थी तुम ऐसे भी खूबसूरत लगती हो । वो अंदर कमरे मे चली गयी ।
कुछ दिन बाद उनकी शादी हो गयी ।
शादी के बाद राधा ससुराल मे थी तो वो दुकान नही आ पा रही थी ।
गौरव ने उसे तैयार होने को कहा ।
राधा ने पूछा - हम कहीं जा रहे हैं क्या?
गौरव ने कहा - हां शादी हो गई सारी रस्मे भी हो गई तो अब हमे अपने अपने काम पर फिर से जाना चाहिए ना ।
राधा ने पूछा - क्या कह रहे हो?
अब मैं अपने घर मे नही हूँ ससुराल में हूँ तो मैं कैसे _ _ _
गौरव ने कहा - तो क्या हुआ?
मैं भी तो काम पर जा रहा हूँ तो तुम क्यों नहीं जाओगी?
जाओ तुम तैयार हो जाओ , हम दोनो साथ ही जायेंगे ।
राधा ने पूछा - मम्मी-पापा क्या कहेंगे?
गौरव ने कहा - तुम इतना फिक्र क्यों करती हो मैं हूँ ना मैंने बात कर ली है उनसे ।
सुनो अब हम अक्सर साथ रहेंगे, साथ ही काम पे जायेंगे, साथ मे नाश्ता-खाना खायेंगे, और रात को घर भी साथ ही आ जायेंगे ।
राधा ने गौरव को देखा और कहा ठीक है मेरे दुकानदार डॉक्टर ।
गौरव ने पूछा - क्या कहा तुमने ।
राधा ने कहा - सच ही तो है ।
फिर दोनो हंसने लगे और दोनो दुकान जाने के लिए निकल पड़े ।
