उम्र छोटी हो तो क्या
दृढ़ निश्चय होना चाहिए,
मंजिल दूर हो तो क्या
हौसला बुलंद होना चाहिए,
रास्ते कठिन हो तो क्या
उम्मीद होना चाहिए,
परिणाम चाहे जो भी हो
सफलता ही मिलनी चाहिए,
ठान लो जो तुम अगर
खुद खुदा भी झुक जाएगा,
कदमों में तेरे वो सारे जहाँ को झुकाएगा
रख हौसला दिल में तू चलता जा मंजिल की ओर
पूरा होगा एक दिन तेरा सपना जरूर ।


