जूही, रूबी, डायना तीनो अच्छे दोस्त है । वो तीनो किराये के घर मे एकसाथ ही रहते है । वो कॉलेज के दोस्त है । तीनो की नौकरी भी एक ही शहर मे है इसलिए वो साथ रहते है । तीनो अपनी अपनी जिंदगी मे मगन है । जूही इन सबसे थोड़ी अलग है । वो थोड़ी खोयी-खोयी सी रहती है । ऑफिस से वापस आने के बाद सीधे कमरे मे चली जाती है, घंटो दरवाजा बंद करके अकेले कमरे मे बैठी रहती । जब इन दो दोस्तो मे से कोई खाने को बुलाने जाती तब वो कमरे से बाहर आती ।

एकदिन तीनो ने मिलकर इन्जॉय करने की ठानी । पहले तीनो ने ये तय किया कि उनका सोशल साइट पर अकाउंट नही है वो बनायेंगे । सभी राजी होकर फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाते है । फेसबुक अकाउंट के खुलते ही जूही को पहला फ्रेंड रिक्वेस्ट विक्की का आता है वो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नही करती पर जब दोनो दोस्त जोर देती है तो वो एक्सेप्ट कर लेती है । अब अक्सर वो लोग फेसबुक के जरिये बाते कर लेते है । विक्की जूही के साथ-साथ रूबी और डायना का भी दोस्त बन जाता है । अब वे लोग विक्की को आमने-सामने से जान पहचान बढ़ाने के लिए उसे घर पर बुलाते है । विक्की उसी शहर मे रहता है । यहाँ इस अनजान से शहर मे उसके कम ही दोस्त है । वो मिलने के लिए राजी हो जाता है ।

          एकदिन डायना घर पे पार्टी रखती है जिसमे वो कुछ खास दोस्तो को बुलाती है । विक्की के साथ-साथ गेस्ट लिस्ट मे उनके कॉलेज के दोस्त - रोहित, कबीर, राॅनी भी शामिल है । पार्टी आठ बजे से शुरू होने वाली है । वे तीनो तैयार है । गेस्ट का इंतजार कर रही है । आज जूही पहली बार विक्की से मिलनेवाली है इसलिए वो थोड़ी नर्वस है । वो लोग आ गए । पार्टी शुरू हो गई । सभी बहुत इन्जॉय कर रहे है । जूही विक्की से मिलती है । वो जितनी बाते चैट पे करता है उससे कहीं ज्यादा सामने करता है । जूही को उससे बाते करके अच्छा लग रहा है । वो अब नर्वस नही है वो भी विक्की से खुलकर बाते करती है । पार्टी खत्म हो जाती है पर रात बहुत होने की वजह से सभी आज रात यहीं रूक जाते है । लड़किया हॉल मे ही दो भागो मे बिछावन लगाती है । एक तरफ लड़के दूसरी तरफ लड़कियाँ । जूही और विक्की दोनो बिछावन के आखिरी छोर पे है । वे दोनो एकदूसरे को देखते हुए पता नही कब सो जाते है ।

सुबह के चार बजे विक्की की आँख खुलती है । उसे ऐसा लगता है जैसे कोई रो रहा है । वो उठकर रोने की आवाज के पीछे जाता है । चलते चलते वो एक कमरे मे पहुँचता है । जूही वहाँ रो रही थी वो उसके पास जाता है । जैसे ही वो जूही के कंधे पे अपना हाथ रखता है जूही चौंक जाती है । वो वहीं जूही के पास जमीन पे बैठ जाता है । वो जूही से पूछता है - क्या हुआ! तुम रो क्यों रही हो ?

जूही कुछ नही कहती है ।

वो जूही के आँसू पोछकर कहता है - ठीक है तुम्हे नही बताना है तो मत बताओ मगर ऐसे रोना बंद करो ।

जूही के आँसू थमने का नाम ही नही ले रहे थे । वो उसका हाथ थामे उसे ढाढ़स बढ़ाने की कोशिश करता है वो पानी का ग्लास जूही को पकड़ाता है जूही थोड़ा सा पानी पीकर उसे वापस दे देती है । जूही फिर से रोने लगती है । अब उसे समझ ही नही आता कि वो करे क्या! वो जूही को गले से लगा लेता है जूही दिल भरके रोती है वो तब तक उसे थाम कर रखता है जबतक उसका रोना बंद नही हो जाता । जब वो दोनो कमरे से बाहर आते है तो डायना और कबीर उन्हे कहीं दिखाई नही देते । वो बाकी लोगो को जगाते है । सब डायना और कबीर को ढूंढने लगते है । रूबी को कबीर बाहर गार्डेन मे सोया दिखता है वो सबको आवाज देती है सब भागकर कबीर के पास पहुंचते है । विक्की कबीर को जगाता है वो नही जगता तो उसके मुंह पर पानी छिड़कता है वो जग जाता है । सब उससे डायना के बारे मे पूछते है तो वह कहता है कि कल रात वो लोग बात करते हुए नीचे आए थे फिर किसी ने उसके सर पे डंडा मारकर डायना को किडनैप करके ले गया । डंडा लगने की वजह से वो वहीं बेहोश होकर गिर गया था ।

सभी पुलिस स्टेशन जाते है । पुलिस डायना के किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कर लेते है कबीर भी अपना बयान दर्ज करवा देता है । सब घर आ जाते है । अब पुलिस डायना को ढूंढ रही है । पुलिसवाले इंतजार कर रहे है कि कहीं से कोई रैंडम काॅल आये मगर ऐसा कुछ भी नही होता है । वो लोग डायना को ढूंढने मे नाकामयाब है । कोई सबूत-सूराग भी नही है जिसकी मदद से उन्हे पता चल पाता कि डायना का किडनैप किसने किया होगा । फिर भी पुलिस अपनी तलाश जारी रखती है ।

         

कुछ दिन बाद फिर से एक किडनैपिंग की खबर आती है । इस बार किसी ने कबीर को किडनैप कर लिया है । इस बार एक काॅल आता है पुलिस काॅल की टैपिंग करते है वो रूबी को काॅल रिसीव करने के लिए कहते है । रूबी काॅल रिसीव करती है । उधर से एक भारी आवाज सुनाई देती है - तुम लोगो ने जो किया है उसके लिए तुम लोगो को माफ नही किया जा सकता है । ये कहकर काॅल कट जाता है । पुलिस उस नम्बर को ट्रेस करती है जिससे उन्हे वो लोकेशन मिल जाता है ये पास मे ही एक बिल्डिंग साइट का लोकेशन

है । पुलिस के साथ वो सब भी वहाँ पहुंच जाते है । कबीर को बिल्डिंग के सबसे उपरी छत पे हाथ-पैर को बांधकर खड़ा किया हुआ

है । सब नीचे से चिल्लाते हुए उसे पीछे हटने को कहते है पर वो वहां से नही हिलता । उपर से फिर से एक वही भारी आवाज सुनाई देती है - इसे इसके कर्मो की सजा मिल रही है और जिसने भी इसका साथ दिया है वो भी नही बचेंगे उनका भी यही हाल होगा । पुलिस स्पीकर से आवाज देते है कि तुम जो कोई भी हो खुद को पुलिस के हवाले कर दो मैं कुछ नही करूंगा । अगर तुमने ऐसा नही किया तो इसका अंजाम बुरा होगा । पीछे एक मास्क से खुद को ढका हुआ इंसान दिखता है जो कबीर को धक्का दे देता है । कबीर सीधे 20वीं मंजिल से नीचे गिरता है । सब उसकी ओर दौड़ पड़ते है । कबीर नीचे गिरता है उसके सर से खून निकलने लगता है । सब उसके पास पहुंचते है । कबीर बस ये कहता है - वो किसी को नही छोड़ेगा । ये कहकर वो दम तोड़ देता है । पुलिस सबको पीछे हटा देती है । एम्बुलेंस आती है बाॅडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती है । ये सब देखकर जूही फूट फूट कर रोने लगती है । वो कहती है - ये क्या हो गया मैंने पहले ही मना किया था कि ऐसा मत करना इसका अंजाम बुरा होगा पर ये लोग मेरी बात सुनते ही कहां है अब देखो इसका अंजाम, अब वो किसी को नही छोड़ेगा सब का यही हाल होगा ।

कुछ देर बाद वो चुप हो गयी । वो घर जाने लगी विक्की भी उसके पीछे गया । विक्की जूही को घर छोड़कर अपने घर चला जाता है ।आधी रात को रूबी का फोन आता है । विक्की फोन उठाता है । रूबी उससे कहती है - अगर तुम्हे कोई परेशानी ना हो तो क्या तुम अभी कुछ दिन के लिए हमलोगो के साथ रह सकते हो हमने जूही को बहुत संभालने की कोशिश की मगर वो इसबार संभल नही पा रही है जूही को अभी तुम्हारी जरूरत है हम सब भी बहुत डरे हुए है एक तो कबीर की मौत हो गई उपर से जूही जबसे वहां से आयी है ना कमरे से बाहर निकल रही है ना कमरे का दरवाजा खोल रही है उसने खुद को कमरे मे कैद कर लिया है वो खाना भी खाने बाहर नही आ रही है मुझे तो डर है कि कहीं वो खुद को कुछ नुकसान ना पहुंचाए । विक्की रूबी से कहता है - ठीक है मैं आता हूँ तबतक तुम जूही को संभालो ।

कुछ देर बाद वो वहां पहुंच गया । उसने डोरबेल बजाया तो दरवाजा रूबी ने खोला । वो सीधे जूही के कमरे के पास जाता है । वो जूही को आवाज देता है - जूही दरवाजा खोलो मै हूँ विक्की । विक्की का नाम सुनकर जूही दरवाजा खोल देती है । विक्की अंदर जाता है । जूही बेड पर बैठकर रोने लगती है । विक्की उसके पास जाता है । वो जूही के आँसू पोछकर कहता है - देखो तो तुमने अपनी क्या हालत बना ली है । रूबी ने मुझे बताया कि तुमने अभी तक कुछ खाया भी नहीं है । ये क्या बचपना है चलो मेरे साथ बाहर आओ । विक्की जूही का हाथ थामे उसे बाहर हॉल मे लेकर आता है जूही को सोफे पे बिठाकर वो किचेन से खाना लेकर आता है । जूही खाने से इंकार करती है तो वो जिद करके अपने हाथो से जूही को खाना खिलाता है । खाना खत्म होने के बाद वो जूही को कमरे मे ले जाता है उसे सुलाकर वो वही उसके सिरहाने मे बैठ जाता है बैठे बैठे उसको नींद आ जाती है वो वही सो जाता है ।

सुबह जूही की आँख खुलती है तो वो विक्की को अपने सिरहाने मे यूं बैठे बैठे सोते देखती है । वो उसे देखती रहती है जबतक विक्की की आँखे नही खुलती ।

विक्की जूही को यूं देखते हुए पाता है तो वह जूही से पूछता है - तुम कब जगी? तुम ठीक तो हो ना अब!

जूही उठकर बैठ जाती है और कहती है - हां मैं अब ठीक हूँ अभी अभी ही जगी हूँ ।

कुछ देर तक दोनो एकदूसरे को देखते रहे ।

जूही कहती है तुम मुझे छोड़कर तो नहीं जाओगे ना , हमेशा ऐसे ही मेरे पास रहोगे ना , हमलोग यूं ही अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे ना ।विक्की कहता है - हां हम अच्छे दोस्त है और शायद उससे कहीं ज्यादा है । जूही मेरे दिल मे दोस्ती से बढ़कर भी कुछ है । मैं तुम्हे चाहने लगा हूँ । मैं तुम्हे छोड़कर कभी नहीं जाऊँगा और तुम्हे भी खुद से दूर कहीं नही जाने दूँगा । जूही विक्की के गले लग जाती है ।

     

नाश्ते के बाद रूबी ऑफिस चली जाती है । अब विक्की और जूही घर पे अकेले है । पुलिस आती है । वो जूही से पूछताछ करेंगे । पुलिस ने आने के बाद जूही से पूछा - तो बताओ रात को तुम क्या कह रही थी, कौन है जो किसी को नही छोड़ेगा?

जूही विक्की की ओर देखती है । विक्की आँखो से इशारे करता है कि वो उसके साथ है ।

पुलिस जूही से सब कुछ खुलकर बताने को कहती है ।

जूही कहना शुरू करती है ।

कॉलेज के दिनो मे रोहित,कबीर, राॅनी, मैं, रूबी, डायना बहुत अच्छे दोस्त थे । हमलोग जब तीसरे सत्र मे थे तो नये बैच्स आए थे जिसमे से एक लड़की थी अनन्या । वो बेहद खूबसूरत थी । राॅनी को उससे पहली नजर में ही प्यार हो गया । धीरे धीरे वो दोनो एकदूसरे से प्यार करने लगे । अब वो अक्सर हर जगह एक साथ पाये जाते थे । एक दिन एक पार्टी में कुछ दोस्तो ने राॅनी के मोबाइल से उनदोनो के कुछ पर्सनल पिक्चर निकाल लिया । अनन्या का फोन नम्बर भी ले लिया । वे लोग उसे चिढ़ाने के लिए उसे वो पिक्चर भेजते और कुछ कुछ कमेंट भी पास करते । वो लोग अनन्या को राॅनी के खिलाफ भड़का रहे थे कि देखो राॅनी ने अपने पर्सनल पिक्चर्स अपने सारे दोस्तो के साथ भी साझा किया है । जब अनन्या ने ये सारी बाते राॅनी को बतायी तो उसने कहा तुम्हे ऐसा लगता है मै ऐसी हरकत कर भी सकता हूँ क्या? इस बात को लेकर दोनो मे बहस हो गई । राॅनी वहाँ से चला गया । उसने जाकर अपने दोस्तो से पूछा - ये तुमलोगो की तो हरकत नही है न! उसके दोस्तो ने इन्कार कर दिया । उनलोगो ने कहा वो इस बारे में कुछ नहीं जानते ।

राॅनी ने जाते जाते ही कहा - अच्छा है तुमलोगो ने ये ना किया हो, अगर मुझे पता चला कि इसमे तुमलोगो का हाथ है फिर देखना इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा ।

       

कुछ दिन बाद कुछ ऐसा हुआ जो नहीं होना चाहिए था । अनन्या ने सुसाइड कर लिया । उसके कुछ दिन बाद ही राॅनी कॉलेज छोड़कर कहीं चला गया उसके बाद हमलोग उससे कभी नहीं मिले ।पुलिस ने जूही से पूछा - उसके बाद राॅनी से आपकी मुलाकात कभी क्यों नहीं हुई ।

जूही ने कहा - मुझे नही पता कि उसने हम दोस्तो से नाता क्यों तोड़ लिया पर कुछ दिन पहले घर मे पार्टी थी जिसमे डायना ने राॅनी को भी बुलाया था पर वो आया नहीं ।

पुलिस ने पूछा - तो डायना राॅनी के सम्पर्क में थी ।

जूही ने कहा - मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता । मैं जो कुछ भी जानती थी वो सारी बाते मैंने आपको बता दी है ।

पुलिस जूही का स्टेटमेंट लिखने के बाद कहते है - ओह तो लगता है ये खून और किडनैपिंग राॅनी ने ही किया है ।

पुलिस फिर जूही से पूछती है कि अनन्या के घर मे कौन कौन था ।

जूही कहती है - उसकी एक बहन थी जिसका नाम उसने कभी किसी को नही बताया ।

पुलिस ने पूछा - उसके माता-पिता नहीं थे!

जूही ने कहा - नहीं उसके माता-पिता की एक कार एक्सीडेंट मे मौत हो गई थी ।

पुलिस चली गई ।

शाम को जब रूबी घर आई तो जूही को खुश होते देखकर उसने उसे छेड़ा - अरे वाह जूही अगर हमे पता होता कि विक्की के आने से तुम इतना खुश रहने लगोगी तो पहले दिन ही उसे अपने घर मे ही शिफ्ट होने के लिए कह देती ।

जूही ने कहा - हाँ मैं इस वजह से भी खुश हूँ ।

रूबी ने पूछा - इस वजह से! क्या मतलब, मैं कुछ समझी नहीं ।

क्या बात है मुझे भी बताओ,अब मुझसे क्या छुपाना ।

जूही ने रूबी को बता दिया कि आज पुलिस घर पे आयी थी उसका बयान लेने तो उसने उन्हे सब बता दिया ।

ये सुनते ही रूबी का सर चकराने लगा ।

उसने जूही से कहा - ये तुमने क्या कर दिया?

रूबी ने पास रखे गमले को उठाया और जूही के सर पे दे मारा ।

जूही फर्श पे गिर पड़ी । रूबी ने विक्की को घर मे ढूँढा । विक्की घर मे नही था वो बाहर गया हुआ था । जूही घर मे अकेली थी । रूबी जूही के पास जाकर बैठ गयी । उसने जूही से कहा - तुम्हे ये नहीं करना चाहिए था । अब पुलिस हमे पकड़ कर ले जाएगी । तुमने ये क्यों किया? तुम चुप नहीं रह सकती थी ।

कुछ देर बाद विक्की घर आया । उसने घंटी बजाई मगर दरवाजा नहीं खुला । उसे शक हुआ । उसने पुलिस को फोन किया । कुछ ही देर मे पुलिस भी आ गयी । उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया । जब वो अंदर गए तो उन्होंने देखा कि जूही फर्श पे गिरी पड़ी है । विक्की ने जूही के चेहरे पर पानी के छींटे मारे जिससे वो होश में आ गई ।

पुलिस ने पूछा - कौन आया था? किसने आप पर हमला किया?

जूही ने कहा - रूबी ने ।

पुलिस ने जूही से पूछा - तो अब कहाँ है वो ।

जूही ने कहा - मुझे नहीं पता ।

पुलिस बाहर ढूंढने चली गई । एक चौकीदार ने रूबी को भागते हुए देखा तो जाकर उसने पुलिस को बताया । सारे पुलिसवाले उसके पीछे भागे ।

विक्की जूही को उठाकर सोफे पर ले गया । उसने जूही को मलहम लगाकर सर पे पट्टी कर दिया फिर पूछा तुम ठीक तो हो ना । सॉरी मुझे तुम्हे यूं अकेला छोड़कर बाहर जाना ही नहीं चाहिए था ।

जूही ने विक्की का हाथ अपने हाथ में लेकर कहा - तुम क्यों सॉरी कह रहे हो! ना तुम्हे पता था ना मुझे कि रूबी ऐसा भी कुछ कर सकती है ।

कुछ ही देर बाद रूबी पुलिस के हाथो पकड़ी गई । पुलिस उसे लेकर चली गई । पुलिस ने फोन करके विक्की और जूही को पुलिस चौकी बुलाया । जब वो लोग वहाँ पहुँचे तो उन्होने देखा कि रूबी जेल मे बंद है ।

उनके वहाँ जाने के बाद पुलिस रूबी को पूछताछ के लिए एक कमरे मे ले जाते है । वहाँ थोड़ी सी सख्ती बरतने पर रूबी सब सच बता देती है ।

रूबी कहती है - वो राॅनी से प्यार करती थी वो अपने प्यार का इजहार करने ही वाली थी । अनन्या जब काॅलेज मे आयी थी तो रोहित और राॅनी दोनो उससे प्यार करने लगे थे । अनन्या ने रोहित के प्यार को ठुकराकर राॅनी को चुना । जब हमदोनो का दिल टूट गया तो हमने ये तय किया की हम उनदोनो को एक नही होने देंगे, हम उनका ब्रेकप करवा देंगे ।

हमने कबीर की मदद से राॅनी का मोबाईल ले लिया । जब हमने मोबाईल लिया तभी वहाँ जूही आ गई थी उसने कहा था तुम लोग राॅनी के मोबाईल से क्या कर रहे हो तो हमने बहाना बना दिया । जूही वहाँ से चली गई । हमने राॅनी के मोबाईल से उनकी कुछ तस्वीरे ले ली । फिर हमने वो तस्वीरे अनन्या को भेजा और कुछ कमेंट भी किया ताकि उनके बीच गलतफहमी हो जाये कि राॅनी अपने दोस्तो को सब कुछ बता देता है अपने पर्सनल पिक्चर भी दोस्तो से साझा करता है ।

हमने जैसा सोचा था बिल्कुल वैसा ही हो रहा था दोनो मे बहस चल रही थी अब दोनो एकदूसरे से दूर रहने लगे थे । मगर हमारे सोच से कुछ उल्टा ही हो गया । अनन्या टूट गयी उसने राॅनी से दूर रहना बर्दाश्त ही किया और उसने खुद ही को खत्म कर लिया । जब हमे ये पता चला उसके बाद हमने मौका पाते ही वो सारे मैसेज अपने और अनन्या दोनो के फोन से डिलीट कर दिये ।

पुलिस रूबी को जेल ले जाते है ।

अभी विक्की और जूही पुलिस चौकी मे ही थे कि पुलिस को एक फोन आता है । फोन के उस पार से वो इंसान कहता है - अगर आप रोक सकते है तो रोक लीजिए अगला मर्डर होने से ।

पुलिस फोन टैप करके ट्रेस करती है फिर वहाँ पहुँच जाती है । वहाँ पहुँचकर वे लोग देखते है कि रोहित को भी वहीं बिल्डिंग के सबसे उपर बांधकर रखा हुआ है । पुलिस स्पीकर से आवाज देती है - राॅनी तुम खुद को हमारे हवाले कर दो मैंने अनन्या के कातिल को पकड़ लिया है । अब कानून उसे सजा देगी ।

राॅनी नही मानता है मगर फिर भी पुलिस कोशिश करके रोहित को बचा लेते है राॅनी पकड़ा जाता है ।

राॅनी से पूछताछ होती है तो वो सबकुछ बता देता है । अपने सारे गुनाह को कबूल कर लेता है । वो कहता है मैं तो बस एक मोहरा हूँ असली मास्टरमाइंड तो कोई और ही है ।

पुलिस कहती है मुझे पता है मास्टरमाइंड कौन है बस तुम उसका पता दे दो हमे ।

राॅनी नही बताता है पता ।

एक पुलिसवाला उसे एक जोरदार थप्पड़मारता है तो वो पता बता देता है ।

पुलिस डायना को पकड़ लेती है । अब डायना और राॅनी से एकसाथ पूछताछ चल रही है । पुलिस इनपे रोहित के जान लेने की कोशिश और कबीर के मौत के जुर्म मे गिरफ्तार कर लेती है ।

रोहित और रूबी अनन्या को सुसाइड के लिए उकसाने और उसके पर्सनल पिक्चर चोरी करके उसे ब्लैकमेल करने के जुर्म मे गिरफ्तार हो जाते है ।

सबको जेल भेज दिया जाता है ।

अब विक्की और जूही एकसाथ रहते है । वो जूही का पूरा ख्याल रखता है ।

एकदिन जूही के घर पे ना होने पर विक्की जूही के बचपन के एल्बम देखता है । वो फोटो को देखकर ये समझ जाता है कि वो मास्टरमाइंड डायना नही थी बल्कि वो जूही थी । अनन्या जूही की बहन थी । डायना तो बस अनन्या को अपनी बहन मानती थी इसलिए उसने जूही का साथ दिया था गुनहगारो को पकड़ने मे और वो जूही की बहुत अच्छी दोस्त थी इसलिए उसने सारा इल्जाम खुद ही पर ले लिया ।

जूही घर आती है । विक्की सोफे पे बैठा जूही के आने का ही इंतजार कर रहा था ।

जूही जब आती है तो वो बेहद खुश नजर आती है । वो आते ही विक्की के गले से लग जाती है ।

वो कहती है - मैंने तुम्हे ज्यादा इंतजार तो नहीं करवाया ।

विक्की उसे गौर से देखता है ।

जूही पूछती है - क्या हुआ?

विक्की कहता है - कुछ भी तो नही ।

ये कहकर वो जूही को गले से लगा लेता है । वो जूही को खोने से डरता है वो उससे दूर नही जाना चाहता इसलिए वो फैसला करता है कि वो कभी भी किसी को कुछ नही बतायेगा ।

जूही विक्की से कहती है - क्या बात है? कुछ हुआ है क्या?

विक्की जूही से पूछता है - क्या तुम मुझसे शादी करोगी?

जूही हंसने लगती है । ये बात पूछनी थी तुम्हे । इसके लिए तुम इतना डर रहे थे हां मैं तुमसे शादी करूंगी ।

कुछ दिन बाद दोनो शादी कर लेते है शादी करके अब वो अपनी जिंदगी हंसी खुशी से गुजार रहे है ।