तेरी वो इक नजर
मुझे तेरा दीवाना बना गया,
तेरा यूं मेरे बेहद करीब आना
मुझे तेरा दीवाना बना गया,
चाहते तो तुझे पहले ही थे,
पर अब पूरे के पूरे
दीवाने बने फिरते हैं,
दुनिया में क्या हो रहा है
इससे कोई मतलब नहीं
मेरे सर पे बस तेरे प्यार का
फितूर सवार है ,
दीवानो की तरह भटक रहे हैं
बस तेरी एक झलक पाने को,
तेरी मीठी आवाज सुनने को
मेरे कान तरस रहे है,
और जैसे ही तू दिखती है मुझे,
मैं अपना होश गंवा देता हूँ
हाय तेरी अदा का क्या कहना,
तेरी जुल्फों में मेरा गुम होना,
तेरे प्यार में मेरा गिरफ्तार होना,
तुझसे दूर जाने पर मेरा जी का उचटना,
यहाँ-वहाँ पागल बनकर फिरना,
तुझसे फिर से मिलने का इंतजार करना,
अक्सर हमारा मिलना और
मिलकर फिर से बिछड़ना,
फिर एक बार ऐसा बिछड़ना
कि दोबारा न फिर कभी मिलना
दीवाने को छोड़ तुमने अकेला
चुना नया एक रास्ता,
दीवाना रह गया पीछे
आगे बढ़ गयी तू,
हाथ उसका छोड़कर
थामा किसी और का हाथ,
छोड़कर उसका साथ
दिया तूने किसी और का साथ,
दीवानी अब तू हो गई पराई
कैसे करे अब तेरी बड़ाई
मुझपे भी हो गई कड़ाई
कैसे करे अब तेरी बड़ाई ।


