ये आँखे ही तो है
जो दिल का हाल बयां कर देती है,
आप लाख छुपाना चाहो
कुछ भी छुपाने नहीं देती है,
गम हो या खुशी
सब में छलकती है,
गम के ज्यादा होने पर
नदी सी बहती रहती है,
खुशियो के होने पर
ये बल्ब सी चमकती रहती है,
ये अक्सर लोगो से हमारी चुगली कर देती है ।
