एक छोटी सी चिड़िया रोज मेरे खिड़की के सामने वाली तार पर आकर बैठ जाती है,
फिर ना जाने वो क्या ढूंढती रहती है ,
कहीं वो मुझसे मिलने तो नही आती,
अक्सर तेज हवा भी उसे नही डरा पाती,
वो अडिग होकर वहीं बैठी रहती है ,
ये छोटी चिड़िया क्या कहना चाहती है,
क्या ये मुझे जीवन का नया पाठ सिखाना चाहती है ।

