अंधेरी रात हो और पूरा मोहल्ला शांत हो
उस वक्त एक हल्की हवा भी चलती है
तो रूह कांप उठती है,
कुछ गिर जाता है जिससे आवाज आती है
तो पूरे शरीर में एक सिहरन सी दौड़ पड़ती है
जो डर का रूप ले लेती है,
और उसपे भी जब कुत्ते के रोने की आवाज
आ जाती है तो मानो वो रात तो बिल्कुल
भयावह ही हो जाती है ।
