वो बहुत ही खास है

मेरे दिल के बहुत ही पास है,

उनकी हंसी से दिन बन जाता है

चेहरा चांद सा मेरा भी खिल जाता है,

धड़कन मेरी उनसे चलती है

साँसे माला उनकी जपती है,

उनकी हर अदा पे मर बैठी हूँ,

दिल उनको अपना दे बैठी हूँ,

थोड़े से नादान हैं वो,

थोड़े से वो भोले हैं ,

थोड़ी उनकी नादानी मे थोड़ी सी शैतानी है,

बहुत ही प्यारे लगते हैं जब झूठा गुस्सा करते हैं

कभी बच्चे जैसी हरकत करते कभी बहुत बड़े बन जाते हैं

उनकी हर अदा पे मर बैठी हूँ

दिल उनको अपना दे बैठी हूँ।