संग लड़ती है झगड़ती है

फिर संग मिल-जुलकर खेलती है,

संग हंसती है रोती है

फिर संग मिल-जुलकर खेलती है,

संग गाती है झूमती-नाचती है

फिर संग मिल-जुलकर खेलती है,

संग खाती है पीती है

फिर संग मिल-जुलकर खेलती है,

थोड़ी जलती है जलाती है

फिर संग मिल-जुलकर खेलती है,

ऐसा कुछ ताना-बाना है

बहनो का संग निराला है ।