बच्चे मासूम होते हैं

थोड़े शैतान भी होते हैं , 

बच्चे नादान होते हैं 

थोड़े जवान भी होते हैं, 

बच्चे नासमझ होते हैं 

थोड़े समझदार भी होते हैं, 

बच्चे की बोली मीठी होती हैं

थोड़ी कड़वी भी होती हैं , 

दिल से सच्चे होते हैं 

थोड़े से कच्चे भी होते हैं ।