ये कौन हैं शिवा शिव 
जिनका अक्षय ब्रह्माण्ड है
जो है त्रिनेत्र धारी 
गले में भुजगेंद्र है
भाल पर कुमुदबांधव 
जटाओं में है गंगा 
ये कौन हैं शिवा शिव 
जिनका अक्षय ब्रह्माण्ड है!!
पीते  हैं जो हलाहल
कहलाते नीलकंठ हैं 
लपेटे हैं जो शवभस्म
शमशान में बसे हैं 
डमरू जिन्हें है प्यारा
तांडव जिन्हें प्रिय है 
ये कौन हैं शिवा शिव 
जिनका अक्षय ब्रह्माण्ड है!!
सुत  जिनके गजानन
कार्तिकेय उनके सगे हैं 
कहलाते हैं जो अज्ञेय
कामों से जो परे हैं 
रावण है जिनका चेला
परशु के जो गुरु हैं 
ये कौन हैं शिवा शिव 
जिनका अक्षय ब्रह्माण्ड है!!
विष्णु जिन्हें है पूजे
सती के जो वरन हैं
यमराज के हैं स्वामी 
कालों में महाकाल हैं
पिनाक है भुजमुल पर
जो हैं उच्च धनुर्धारी 
धारण करे बाघंबरी
जो हैं त्रिशुलधारी
ये कौन हैं शिवा शिव 
जिनका अक्षय ब्रह्माण्ड है!!

शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"