वो झूठ कहता था अब कि तू मेरा मुकद्दर है 
वो अकेले आया और तन्हा ही रुखसत हुआ!!
कसमें खाई थी साथ जीने और मरने की हमने 
फिर भी  तेरा जनाजा मुझसे अलग क्यों उठा!!
रूठ कर मनाने का भरोसा दिया था तूने मुझे 
फिर ऐसा क्यों रूठा दिन रात चुपचाप ही रहा !!
सच सिर्फ इतना था जो वक्त साथ गुजारा हमनें
वही अपना था वाकी तो वक्त का था फ़साना!!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना" 
ग्रेटर नोएडा (उoप्रo)