विराजे लल्ला त्रिपाल से सिंहासन पर
देख देख कर हर छोटा बड़ा रोये
बह रही अश्रु धार यहां सभी की
वनवास से जैसे फिर प्रभु लौट आए
रख दिया सभी ने शीश राम पगों पर
भरत जान हाथ राघवेंद्र जी फिराये
रोए रहे भारत के सब नर नार आज
ढाढंस कौन किसको कोई आज बंधाये
- शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना "