वायदों की मोटी चादर ओढ़े था इश्क
दम ना निकलता तो फिर होता भी क्या
ऑनलाइन संदेशों पर ठहरा था इश्क
धम से ना गिरता तो फिर होता भी क्या
हासिल नहीं महसूस करना था इश्क
रम ना होता तो फिर होता भी क्या
सुकून में कब शामिल हुआ था इश्क
गम ना मिलता तो फिर होता भी क्या
शैलेंद्र शुक्ला " हलदौना"
रम ~ डर
गम ~दुख

