वक्त ही तो तय करता है सबकुछ 
तसल्ली के लिए साल हमने बनाए
सब तय है पहले से अगर दुनिया में
क्यूं किसी के इश्क में जिस्म गलाए 
सुना अगले जमाने कोई था गालिब 
मस्जिद में बिना सजदे के लौट आए
नवाजे खुदा सिर्फ उसी को शोहरत
जो दूसरों के दर्द को अपना बनाए
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना "