सवालों के जवाब तो मिल जायेंगे
पर इस दिल के घाव कभी ना भरपाएंगे !!
मिले हैं तो  बिछड़ना भी है तय 
गर तुम खुद से हमे जुदा करोगे
तो चुपचाप हम बिलकुल ना रह पाएंगे!!
बात कुछ खास है तुम्हारी महफिल में
क्या कभी जिक्र हमारा नही करोगे!!
साथ दो या ना दो पर दिल से जुदा नहीं करोगे
 एक ज्योतिषी ने कहा था मुझसे 
तुम हो नही मेरे हाथों की लकीरों  में 
तो क्या तुम्हें पाने की कोशिश भी ना करेंगे!!
मुझको इलम है कि आसान नहीं मंजिल
फिर भी मेरे कदम  हरगिज ना डगमगायेंगे!!
आज नही तो कल मिलेगी ही जायेगी मंजिल
कितनी बार काटोगे मेरे उड़ान पंख 
होंसले मेरे हरगिज न रौंद पाओगे 
जो आसमां मेरे रब ने बनाया है मेरे लिए 
 उस आसमां से हम एक दिन  जमाना देखेंगे!!

शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"
ग्रेटर नोएडा