दर्द ही दर्द की जब दवा हो जाए
मौत भी जब तुमसे खफा हो जाए 
समझो रहता है वाकी बहुत कुछ
ना जाने जिंदगी कब मेहरबां हो जाए  !!
वक्त तोलेगा तब तक तराजू पर
बात में जब तक वजन ना आ जाए 
पंख तब तक नहीं भरेंगे ऊंची उड़ान
घोंसलों में तेरी जगह कम ना हो जाए!!
मंजिल मिलती रहेगी अजनबी की तरह
रास्तों को जब तक यकीन ना हो जाए 
ख्वाब  तब तक रहेंगे बंद आंखों में 
मेहनत का पसीना माथे से ना बह जाए!!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"