वक्त के शिकंजे में हम सभी समिटे हुए हैं
कोई लंबी उड़ान पर कोई जमीं पर जमे हुए हैं!!
चुनौतियां तो हर किसी के सामने खड़ी हैं
कोई बाहें खोल तो कुछ भाग खड़े हुए हैं !!
समय तो चाहता है हर कोई गुलाम हो उसका
कुछ मर कर भी खुदको जिंदा किए हुए हैं !!
इंसा हैं हम फिदरत हमारी हर पल जीने की
होंसलों के दम पर हम मौत से लड़ गए हैं !!
लिया है वक्त ने जब जब इम्तिहान हमारा
हम कश्तियों के बिना ही समुंदर में उतर गए हैं!!
अब वक्त भी हमको नई राह दिखाता है
वो हमारी तरबियत को बेहतर समझ गए हैं !!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"
