अगर खुल जाते कुछ मुलाकातों के बाद
फैसला हो ही जाता इतनी बातों के बाद !!
तूने जो पिलायी थी शराब अपनी आंखों से 
वो नशा उतरता नहीं कभी उस रात के बाद!!
हां ना सही इनकार तो कर दिया तूने होता
कोई जवाब तो आता उस मुस्कराहट के बाद!!
तेरी नशीली निगाहों की  गिरफ्त में हैं अब भी 
भूल नही पाते हैं तुझे एक अरसे के भी बाद !!
ना सुकूं ना आराम कुछ भी तो नही छोड़ा तूने
हमे फिर भी नही शिकवा लुट जाने के बाद!!
तमन्ना अब भी जिंदा है तुझे पाने की मुझमें
पर खबर मुझको है तू नही आयेगी जाने के बाद!!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"