स्त्री व्यथा
सौदा हो रहा हमारा हमको ही खबर नही
दावा बराबरी का भी अक्सर वही करते हैं!!
बेड़ियां रस्मों की पावों में पहना रखी हमको
वादा संभालने का दम भी अक्सर वही भरते हैं!!
जुल्म हम पर ना पूछो किस हद तक हुआ
नाला सुनने के ठेके भी अक्सर वही उठते हैं!!
रखा गया है हमको सिर्फ प्यादों की तरह
आला बनाने फ़ैसले भी अक्सर वही गढ़ते हैं!!
मुझको पाला गया तो हरदम अबला की तरह
सबला दिखाने की कोशिश अक्सर वही करते हैं!!
बंद कर रखा कब से क़फ़स में याद नहीं मुझको
ताला खोलने की कवायद अक्सर वही करते हैं!!
वक्त बदला पंख फड़फड़ा कर उड़ी आसमान में
माला पहनाने का अब काम अक्सर वही करते हैं !!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"
नाला ~ फरियाद, मदद की गुहार या रिक्वेस्ट
कफस ~ पिंजड़ा, कैद
आला ~ बड़ा

