असफलता के खेतों पर ही अकसर
सफलता की पौध लगाई जाती है!!
सफर कितना भी लंबा क्यूं ना हो
चलते रहो मंजिल आ ही जाती है!!
अंधेरा कितना भी गहरा क्यूं ना हो
रोशनी चीर कर सुबह को लाती है !!
जिनके साथ ना कोई अपना पराया
जिंदगी उन्हें भी जीना सिखाती है !!
जो भूल जाते हैं अपनी ही हकीकत
तारीख उनको फिर से दोहराती है !!
वक्त की ओढ़ कर सोते हो जो चादर
मौत पल भर में साथ ले जाती है!!
शैलेंद्र शुक्ला" हलदौना"