सपनों को भी चाहिए होता है
कोई उन्हें खुली आंखों से देखे
सपनों की भी ख्वाहिश होती है
कोई उन्हें हकीकत में तब्दील करे!!
अपने आप से ही लड़ जाए
रातों को भी दिन में तब्दील करे !!
रास्तों से जिसको हो जाए इश्क
मंजिलों की जो परवाह ना करे !!
सपनों को भी चाहिए होता है
कोई उन्हें खुली आंखों से देखे
सपनों की भी ख्वाहिश होती है
कोई उन्हें हकीकत में तब्दील करे!!
बात जो करता हो मेहनत की
मुकद्दर से खुदको दूर ही रखे !!
सिर्फ फूलों की खुशबू से ही नहीं
कांटों की चुभन से भी मुहोब्बत करे !!
सपनों को भी चाहिए होता है
कोई उन्हें खुली आंखों से देखे
सपनों की भी ख्वाहिश होती है
कोई उन्हें हकीकत में तब्दील करे!!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"

