देखो संबंध आज तराजू पर बैठें हैं
हम अपनों के बीच अकेले रहतें हैं
ताकत नहीं हममें अब रिश्ते निभाने की
पैसों की गठरी लिए इधर उधर फिरते हैं
छोटों को अब बड़े होने की है बहुत जल्दी
सम्मान कहीं कोने में खड़े नजर आते हैं
कोई किसी से कम नहीं रहना है चाहता
जैसे परिवार में नही प्रतियोगिता में बैठे हैं
पहुंचना सभी को है एक ही मंजिल पर
फिर ना जाने क्यों जल्दी में सब रहते हैं
वक्त किसी को नही देता है सहूलियत
हम हरदम समय पर सवार क्यों रहते हैं
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"
