तेरी साजिशों से क्या मेरा हुनर मर जाएगा
हम खुदको इतना तराशेंगे हीरा हो जायेंगे
कोशिशें कितनी भी कर लो तुम मिटाने की
समुंदर हैं लौटेंगे भी तो निशां छोड़ जायेंगे
मेरी हस्ती मिटाने का बहुत शौक है जिनको
हमको मिटाते मिटाते खुद मिट्टी हो जायेंगे
मेरा क्या है मैं तो बिखरने को तैयार हूं बैठा
फिकर तेरी है मेरे बाद आप किधर जायेंगे
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"
