धैर्य तो शबरी का बड़ा था भारी
राम के अनुराग में जिंदगी गुजारी
झूठे बेरों में प्रेम रस था इतना गाढ़ा
श्रीराम ने ज्ञान की खोल दी तिजोरी
शबरी रोज बिछाती फूल आस में
आज ही आयेंगे रघुनंदन हितकारी
पता था ना सूरत थी जानी पहचानी
प्रभू चरणों में सिर्फ विश्वास था भारी
जो ना मिला राजा और ऋषियों को
शबरी बड़ भागी तूने प्रेम में पायोरी
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"
