आपस के रिश्तों को जरा वक्त तो दीजिए
ये जंक फूड नही है कि झट से खा लीजिए!!
बहुत देर में पकते है संबंध इन्हें पकने दीजिए
इन्हें पैसों की कसौटी पर हरगिज ना तौलिए !!
रिश्तों को त्याग भरोसे सम्मान का लेप चाहिए
इन्हें नकली चकाचोंध रोशनी से मत चमकाइए !!
कभी तुम समझो तो कभी उनको भी समझाइए
व्यापार नही है कि सिर्फ और सिर्फ फायदा चाहिए !!
जिंदगी के उतार चढ़ाव में रिश्तों को संभालिए
ये जो बिखर गए तो कभी नही फिर जोड़ पाइए!!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"

