रफू करना सीख लो खुदको
ज़ख्म देगी ये दुनिया तुमको!!
जोड़ रखो हिसाब जख्मों का
ब्याज मिलेगा इसका तुमको!!
पल पल की कीमत पहचानों 
वक्त संभाल के रखेगा तुमको!!
जितनी जल्दी जानोगे खुदको
उतना बेहतर कल मिलेगा तुमको!
रास्तों के कांटे तुम पहचानोंं 
मंजिल उनमें दिखेगी तुमको!!
जिन्दगी खुलकर तुम जी लो
जाना होगा एक दिन तुमको!!
रफू करना सीख लो खुदको
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"