राणा का संघर्ष भूल गए अकबर की सत्ता याद रही
श्रीजयवंताबाई याद नही जोधा की बातें खास रही !!
घास की रोटी का जिक्र नही मुगलई मुर्ग इतिहास हुए
सांगा के घाव आम लगे मुगलों के किस्से क्यों खास हुए
राजा दाहिर की बात नहीं आक्रांताओ के गुणगान हुए
पन्नाधाय की पहचान नहीं पर नूरजहां पर मेहरबान हुए
हम वीर राजपूत भूल गए पर मुगलों की गुलामी याद रही
वीर शिवाजी छूट गए पर ओरंगजेब की दहशत दर्ज रही !!
शैलेंद्र शुक्ला " हलदौना"