पूछती लेती है हर बार तू मुझको कितना चाहता 
मैं तुझे बताता नही कि तुझसे आगे में जाता नही!!
कहती कि मेरी मौजूदगी का तुझे असर है होता
महसूस कर लेता दूर से पर बिल्कुल जताता नही !!
सोचती हो इजहारे इश्क भला मुहिब  करता नही
आब भी तो बहता संग दरिया पर कुछ कहता नही!!
कहते हो कि बिन मेरे क्या तुम जिंदा रह भी सकोगे
पथिक के गुजरने के बाद भी तो रास्ता बदलता नहीं!!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"