जरूरी नही हर बात पर शिकायत ही की जाए
क्यों ना साथ बैठ कर समाधान की बात की जाए !!
रास्ते जरूरी नही सब मंजिल तक ही पहुंचाएं 
कुछ सफर तो दोस्तों के साथ भी गुजारा जाए !!
कहानी जिंदगी की जाने  किस मोड़ पर थम जाए
चलो फिर से जिंदगी को जिंदादिली से जिया जाए !!
क्यों हरदम आसमान की तरफ ही देखते हम जाय 
कुछ पल सौंधी मिट्टी के साथ भी वक्त गुजारा जाय !!
कब तक ऐसे ही जिंदगी  की दौड़ दौड़ी जाय 
क्यों ना कुछ वक्त बेफिक्र फुरसत से ठहरा जाय !!

शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"
ग्रेटर नोएडा (उoप्रo)