पंख मिले हैं तो उड़ लेने दो
माना हार जाऊंगा होड़ में
पिछड़ जाऊंगा लंबी दौड़ में
आसमान में छलांग तो भरने दो
पंख मिले हैं तो उड़ लेने दो!!
देखता गगन तो मन है ललचाता
छू लेने को हरदय आतुर हो जाता
सांसे फूलती है तो फूल जाने दो
पंख मिले हैं तो उड़ लेने दो !!
ना छू सकेंगे गर्दूं उड़ान भरते भरते
बिखर जाएंगे मेरे पंख उड़ते उड़ते
मिलता हूं जो जमीं में मिल जाने दो
कोशिश तो मुझे एक बार कर लेने दो
पंख मिले हैं तो उड़ लेने दो!!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना "
