किसी को हारने के गम में नींद नहीं
तो कोई जीतने की खुशी में नही सोया
कल फिर शुरू होगी जिंदगी की जद्दोजहद
इस विचार में खुदको पूरी रात जागते पाया
जिनको फिक्र ना आज की ना कल की थी
इस दुनिया में रात भर वही दिल लगा के सोया
कवि शैलेंद्र शुक्ला " हलदौना"
ग्रेटर नोएडा
