नेता कम और अभिनेता से ज्यादा दिखने लगे हैं
सफेद पोश खुलेआम टीवी पर मार्केटिंग करने लगे हैं !!
क्या बेचना है जनता को सिर्फ उस पर बात होनी है
कौनसा पत्रकार कहां फिट उसकी योजना बनानी है !!
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तो सब्जी मंडी सी हो चली हैं
अब कौन सही है तो कौन गलत किसको पड़ी है
जो समय पर पेमेंट कर दे सिर्फ उसकी बात सही है !!
हां आपको भी मीडिया जरा सा ख्याल रखना होगा
कुछ अनाप शनाप चिल्ला चिल्ला कर बोलना होगा
जिसमें जनता को भी लगे कुछ तो बहुत बड़ा हो रहा है
पता बिलकुल ना चले टीआरपी का सब खेल हो रहा है !!
लोकतंत्र में सब समझ कर भी चुप है जनता बेचारी
उसको खबर है आज इसकी तो कल उसकी है बारी !!
नेता कम और अभिनेता से ज्यादा दिखने लगे हैं
सफेद पोश खुलेआम टीवी पर मार्केटिंग करने लगे हैं !!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"
ग्रेटर नोएडा

