तू नही था मेरे साथ 

लेकिन तू मुझमें तो था!!

जब भी मुश्किल में पड़ा 

तू ही मेरा हौंसला था!!

जब भी डगमगाए कदम

तूने ही थाम लिया था !!

चेहरा बेशक है मेरा

लेकिन विचार तेरा ही था!!

में तो हार ही जाता

लेकिन हिम्मत तू ही था!!

मुझे थी मंजिल की तलाश

रास्ता तो मेरा तू ही तो था !!

में कबका हो गया था खत्म

मुझमें तो सिर्फ तू जिंदा था !!

शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"