ये जो तुम चेहरे पर नकाब ओढ़े हो
डर गए जमाने से या इश्क में हारे हो!!
क्या वक्त ने इतना कुछ बदल दिया 
ख्वाबों की भी तुम कीमत मांगते हो !!
अब बचा ही क्या है मेरे पास देने को 
जो तुम मुझसे अब उधार चाहते हो !!
पहले तो फर्क ना था तुमको शहर का
अब तंग चोबरों से भी तुम नदारद हो!!
माना तूने तय कर ली है अपनी कीमत
बाजार में मुझ जैसा खरीददार तो हो !!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"