जन्म कर्म के बंधन सब मिट्टी में मिल जायेंगे
खाली हाथ ही आए थे ख़ाली हाथ ही जायेंगे !!
मात पिता और भाई बंधु कोई न साथ निभायेंगे
मोटी गठरी नोटों की सब पड़े यहीं रह जायेंगे
खाली हाथ ही आए थे ख़ाली हाथ ही जायेंगे !!
जिस तनको हरदिन पोंछा अपने ही आग लगाएंगे
राम नाम के जयकारे संग फूंक सभी घर जायेंगे
खाली हाथ ही आए थे ख़ाली हाथ ही जायेंगे !!
जो लुटाया तुमने जग को कर्म वही सिर्फ जायेंगे
सोना चांदी मोटर बंगला सभी धरे रह जायेंगे
ना वक्त मिलेगा कहने का मीठी नींद सो जायेंगे
खाली हाथ ही आए थे ख़ाली हाथ ही जायेंगे !!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"
