कोई ख्वाब नही मेरे मेरी आंखें बन जाओ
मुझको नहीं अब उम्मीद मेरी आस बन जाओ
घिर गया हर तरफ से मेरी तरफदार बन जाओ
नजर नहीं आता दूर तक मेरी मंजिल बन जाओ
जिंदा होकर भी जिंदा नही मेरी सांसें बन जाओ
कोई तो जानता नही तुम मेरी पहचान बन जाओ
डर जाता हूं सबसे तुम मेरा हौंसला बन जाओ
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना "

