गम भी मिलते हैं इस तरह गले मुझसे
उन्हें लगता है में अब सिर्फ उन्हीं का हूं !!
मेरी रूह भी मुझको पहचानती नही है
उसको खबर है में रोज चेहरे बदलता हूं!!
उजालों को अब फर्क नहीं पड़ता मुझसे
उन्हें पता है में अब अंधेरों का वफादार हूं !!
हर बात पर यकीन कर लेते हैं मुझ पर
उन्हें मालूम है में छिपाकर रखता नही हूं!!
किसी नाराजगी का असर मुझ पर होता नही
उन्हें पता है में अब किसी से खुश होता नही हूं!!
जिंदगी अब कैद नही कर पाती है मुझे
उसे इल्म है में मौत से खौफ खाता नही हूं!!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"

