छूने की चाहत हो आसमां की
पर पैर जमीं पर जमे भी रहे !!
पैसों से भरी हो जेब सभी की 
पर हाथों की मुठ्ठी खुली भी रहे!!
आंखे चाहे हो तेज बाज की तरह
पर करुणा के आंसू भी बहते रहे !!
दूरियां दरमियां हज़ारों मीलों की
दिलों की नजदीकियां भी बेहतर रहे!!
तरक्की संसाधनों की भी बेशक करो
संस्कारों की पूंजी भी सलामत रहे!!
मंजिलों पर पहुंचना हर किसी का जरूरी
पर रास्तों की अहमियत तय हमेशा रहे!!
जिंदगी को जीना है बेशक जरूरी 
मौत की हकीकत से भी वाकिफ रहे !!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"