हौंसले अक्सर बिखर जाते हैं उनके
जिनको खुद में यकीन नहीं होता है

आदमी जब ठान ही लेता है मन में
पत्थर को चीर कर पानी निकालता है

मंजिल के मोहताज होते हैं वो लोग
रास्तों से जिनको प्यार नहीं होता है

बीच पड़ाव को मंजिल समझ बैठे सब
मौत के सिवा कुछ आखिरी नहीं होता है

शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"