राणा का संघर्ष भूल गए अकबर की सत्ता याद रही
श्रीजयवंताबाई याद नही जोधा की बातें खास रही !!
घास की रोटी का जिक्र नही मुगलई मुर्ग इतिहास हुए
सांगा के घाव आम लगे मुगलों के किस्से क्यों खास हुए!!
राजा दाहिर की बात नहीं आक्रांताओ के गुणगान हुए
पन्नाधाय की पहचान नहीं नूरजहां पर मेहरबान हुए!!
हम वीर राजपूत भूल गए मुगलों की गुलामी याद रही
समुंद्रगुप्त को स्थान नही पर अकबर देखो महान हुए !!
ओरंग की दहशत दर्ज रही पर वीर शिवाजी छूट गए
जीजाबाई का जिक्र नहीं माहम अंगा सिर मोर हुए!! चंद्रशेखर आतंकी हो गए आलम की कब्र के सम्मान हुए
पन्नों में सिमटे चोल मराठा सल्तनतों के देखो बखान हुए!!
शैलेंद्र शुक्ला " हलदौना"

