हर किसी को पानी पीने से मतलब है
केवल माँ को फिकर है मटका भरने की।
सबको सिर्फ खाना खाने से मतलब है
मां को ललक एक रोटी ज्यादा खिलाने की।
सबको है खूबसूरत दिखने की चाहत है
मां को काले टीके से बच्चों को बचाने की।
रोने का हक भी छीन लेता जमाना है
जिसकी मां इस जहान में नही होती ।
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"
ग्रेटर नोएडा (उoप्रo

