मैं खुद से बात करना चाहता हूं
दरवाजे खुले हुये हैं
पता नहीं फिर भी खुदतक पहुंच नहीं पा रहा हूँ
हाथ पकड़कर खुदको खड़ा करना चाहता हूं
हाथ भी बढ़े हुये हैं
पता नहीं फिर भी हाथ पकड़ नहीं पा रहा हूँ
अंतर मन के कटोरे में ख्याब चाहता हूं
ख्याब रखे हुए हैं
पता नहीं फिर भी कटोरे को देख नहीं पा रहा हूँ
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"
