लोकतंत्र में भी राजशाही का मजा ले रहे हैं
नेताजी अपने बेटे बेटी को चुनाव लड़ा रहे हैं
नेताजी के बच्चों को सीधे वाइल्ड कार्ड एंट्री
सालों से काम करते कार्यकर्ता दरी बिछा रहे हैं
पार्टी तो जैसे बन गई है व्यापार की दुकान
कार्यकर्ता मजदूर बेटे को वारिस बना रहे हैं
कहते फिर रहे हो रही लोकतंत्र की हत्या
खुद पितृसत्ता की नई कहानी सजा रहे हैं
लोकतंत्र का उड़ रहा चहुं ओर मखौल
जेल से भी कुछ नेता सरकार चला रहे हैं
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"

