चलो आइए हम जानते हैं क्यों मनाते दीपावली
समुंद्र मंथन से उदित होते लक्ष्मी और धनवंतरी
हिरणकश्यप से धरा को भयमुक्त करते श्रीहरि
लक्ष्मीपति की वैकुंठ में वापिसी है दीपावली
चलो आइए हम जानते हैं क्यों मनाते दीपावली!!
चौदहवर्ष के वनवास से लौटने की है शुभतिथि
सिया को रावण की कैद से मुक्त करते हैं रघुपति
अयोध्या में रामसिया का आगमन है दीपावली
अधर्म पर धर्म की विजय का ये पर्व है दीपावली
चलो आइए हम जानते हैं क्यों मनाते दीपावली!!
गुरु हरगोबिन्द को मुगल जेल से थी मुक्ति मिली
सिक्ख स्वर्णमंदिर के शुरुआत की थी पावनघड़ी
अंधेरों में भी उजालों का प्रतीक है दीपावली
चलो आइए हम जानते हैं क्यों मनाते दीपावली!!
तीर्थकर महावीर को मोक्ष की अनुभूति मिली
जैन गणधर गौतम को ज्ञान की हुई सुप्राप्ति
तमसो मा ज्योतिर्गमय का सही अर्थ है दीपावली
चलो आइए हम जानते हैं क्यों मनाते दीपावली!!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"

