कुरेदता हूं हर रोज खुदको
शायद खुद से मिल जाऊं !!
तस्वीरें बसी हैं किसी कोने में
जरा उनसे जमीं धूल तो हटाऊं!!
तू तो नही अब किस्मत में
तेरी यादों से दिल को बहलाऊं !!
बहाकर तेरे जुदाई के आंसू
प्रेम का उधार तो चुकाऊं !!
सफर का आखिरी पायदान है
हांसिल क्या’हिसाब’ तो लगाऊं !!
खड़ा हो जाता हूं सामने आईने के
अपनी असलियत तो जान पाऊं!!
जीत नही है सब कुछ पा लेने में
किसी के लिए खुद से हार जाऊं!!
वक्त का क्या है अथाह समुन्दर
क्या पता मौत के साथ कब डूब जाऊं!!
कुरेदता हूं हर रोज खुदको
शायद खुद से मिल जाऊं !!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"