अब कुछ बदल सा गया हूं  
यूं कहिए संभल सा गया हूं!!
बेचता अब भी हूं मैं खुदको बाजार में
पहले खरीदते थे सब अब खुद बिकने लगा हूं!!
अब कुछ बदल सा गया हूं  
यूं कहिए संभल सा गया हूं!!
वक्त की धार पर कटता हूं मैं हजार बार
पहले रुलाते थे सब अब खुद रोने लगा हूं!!
अब कुछ बदल सा गया हूं  
यूं कहिए संभल सा गया हूं!!
मंजिल की खातिर अब भी होता हूं रास्तों पर सवार
पहले राह बताते थे सब अब रास्ते खुद बनाने लगा हूं!!अब कुछ बदल सा गया हूं  
यूं कहिए संभल सा गया हूं!!

शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"