दरिया सी अब जिंदगी हो गई है
सिर्फ और सिर्फ बहते ही जाना है!!
कहने को बहुत तेज है जलधार
मुझको किनारों के बीच बहना है!!
ठहर ही नही सकती कहीं बीच में
मेरे रुकने से सैलाब आ जाना है!!
जिस दिन मिलेगा मुझे मुझ जैसा
गोद में बस उसकी फ़ना हो जाना है
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"
