गिरकर उठना उठकर गिरना फिर उठ जाना बचपन है
फिर लगातार  चलते रहना  यही जवानी  का  फन है
फिर  ठोकर  खाकर ना  उठना  ये अति बूढ़ापन है 
अब तुम्हीं बतलाओ साथी कौनसा जीवन बेहतर है
मैंने सोचा समझा जाना है बचपन ही सबसे उत्तम है 
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"
ग्रेटर नोएडा